समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की प्रसिद्ध निर्यात कंपनी “शिव शक्ति” के सीईओ अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी इस्लामी गणतंत्र ईरान को जारी निर्यात को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जो स्थिति बनकर सामने आ रही है उससे लगता है कि ईरानी आयातकों के साथ उनकी कंपनी के नए समझौते करना संभव नहीं है।
इस बीच भारत में सोयाबीन उत्पादक संघ के अध्यक्ष दावीश जैन ने कहा है कि उनकी कंपनी हर महने एक लाख टन सोया ईरान को निर्यात करती है। उन्होंने कहा कि इधर कुछ महीनों से भुगतान को लेकर सोया निर्यात पर काफ़ी असर पड़ा है। दावीश जैन ने कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो हज़ारों लोग इससे प्रभावित होंगे जिससे बेरोज़गारी भी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि भारत हर वर्ष 40 लाख टन चावल दुनिया के विभिन्न देशों को निर्यात करता है। ईरान सहित सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब इमारात और ब्रिटेन, भारत के चावल के सबसे बड़े ख़रीदार हैं। ईरान 20 से 25 प्रतिशत भारत के बासमती चावल का ख़रीदार है।